
👁 74 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के रहने वाले वीरेंद्र कुमार उर्फ पिंटू की मोदीनगर स्थित हापुड़-मोदीनगर मार्ग पर सोमवार की रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। बता दें कि पिंटू मोदीनगर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे जोकि रात 9:00 बजे बाइक पर ड्यूटी से घर लौट रहे थे। भोजपुर से पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह हादसे का शिकार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288

























