
👁 40 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित बस स्टॉप पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अन्नपूर्णा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तथा यात्रियों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया और कहा कि बस अड्डे पर बसें नहीं रुक रही जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में अधिकारी इस ओर ध्यान दें।
यात्रियों का आरोप है कि क्षेत्र से गुजरने वाली रोडवेज बसें पिलखुवा बस अड्डे पर नहीं रुकती जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले में अधिकारियों को संज्ञान लेकर कदम उठाने चाहिए और लापरवाह चालकों पर कार्रवाई करने की जरूरत है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























