हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में यातायात नियमों का उल्लंघन एक आम बात है। बार-बार सामने आ रही तस्वीरें कुछ इसी ओर इशारा कर रही है। जी हां हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की एसएसवी चौकी के सामने से एक ऑटो के पीछे लटककर यात्री यात्रा करता हुआ नजर आया। पीछे चल रहे एक युवक ने मामला कैमरे में कैद कर लिया। मामला रविवार का है जब दिल्ली से हापुड़ जाने वाले मार्ग पर एक यात्री ऑटो के पीछे लटकर यात्रा करता हुआ नजर आया। इस दौरान जान जोखिम में डाल यात्रा कर रहे इस यात्री पर किसी की नजर नहीं पड़ी। यहां तक की पुलिस चौकी के सामने से गुजरने के दौरान भी किसी पुलिसकर्मी की इसपर निगाह नहीं पड़ी। यदि पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो एक बड़ा हादसा हो सकता है।
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041



























