
चलती ट्रेन से गिरकर हरदोई निवासी यात्री घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बदरखा के पास एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान हरदोई निवासी राजकुमार के रूप में हुई है जो ट्रेन की खिड़की पर बैठा हुआ था। जानकारी के अनुसार जैसे ही ट्रेन बदरखा गांव के पास पहुंची तो यात्री संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


















