
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कैंट में संचालित दिल्ली सिटी स्कूल सिर्फ बच्चों को शिक्षित ही नहीं बल्कि उन्हें संस्कार की माला में भी पिरो रहा है। इंटीग्रेटेड इंटरएक्टिव बोर्ड, फुली एयर कंडीशन क्लासरूम, एटीएल लैब, रोबोटिक्स लैब जैसे मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ एआई इंटीग्रेटेड दिल्ली सिटी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों को स्कूल द्वारा बच्चों को शिक्षित करने का तरीका बहुत भा रहा है जिन्होंने स्कूल की जमकर तारीफ की।
स्कूल द्वारा छात्रों के मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तो शारीरिक विकास के लिए भी यहां पर टेबल टेनिस, वॉलीबॉल के साथ-साथ एक बड़ा प्लेयिंग ग्राउंड भी है जिससे छात्र किसी भी क्षेत्र में मात ना खाए। अनुभवी शिक्षकों द्वारा बच्चों को यहां पर शिक्षित किया जा रहा है। स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर गौतम आर्य ने बताया कि स्कूल एकेडमिक, डिसीप्लिन और संस्कार जैसे तीन फंडामेंटल प्रिंसिपल पर काम कर रहा है। नर्सरी से कैरियर तक बच्चों को ट्रेंड करने का संकल्प लिया है।
दिल्ली सिटी स्कूल के साथ जुड़े करनल विनय मदान कमांडेंट बटालियन डिफेंस अकादमी ने बताया कि बचपन से बच्चों को सैनिक और मिलिट्री स्कूल के लिए ट्रेंड किया जा रहा है। एनडीए और एसएसबी की लिखित परीक्षाओं को बच्चा उत्तीर्ण करें इसके भी प्रयास किया जा रहे हैं। बच्चों में स्किल डेवलपमेंट पर ही ध्यान दिया जा रहा है।
दिल्ली सिटी स्कूल छात्रों को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है जो बच्चों को सरकारी नौकरी तक पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण सीढ़ी के रूप में काम कर रहा है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9675 373 400 या 9675 913 400 पर.
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868























