
👁 30 views Views
चिता से राख ले जाने के मामले में बाल अपचारी, तांत्रिक व प्रेमी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के लोधीपुर स्थित श्मशान घाट से चिता से अस्थियां व राख ले जाने की घटना में शामिल एक बालअपचारी समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तांत्रिक अवधेश शर्मा, अमान और नाबालिक को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि अमान ने प्रेमिका के परिजनों का वशीकरण करने के लिए तांत्रिक के झांसे में आकर यह कदम उठाया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से युवक-युवतियों के फोटो, चाकू को बरामद किया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























