
गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत के मामले में जांच कमेटी गठित
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में स्थित कवि नगर में संचालित उषा नर्सिंग होम में कुछ लोगों द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। सूचना पाकर देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिन्होंने सीएमओ को मामले में शिकायत पत्र दिया है। सीएमओ डॉक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है।
बछलौता के रहने वाले रोहित मसंद ने बताया कि उसकी पत्नी प्राची 9 महीने की गर्भवती थी जिसका कवि नगर स्थित निजी अस्पताल से लगातार परामर्श चल रहा था। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को वह अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि गर्भ में पल रहे बच्चे की हालत बिगड़ गई है जिसकी मौत हो चुकी है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के पास मशीन ही उपलब्ध नहीं है। यदि समय रहते सही उपचार मिलता तो बच्चे को बचाया जा सकता था। मामले में टीम जांच कर रही है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























