
महाराणा जयन्ती पर कड़े सुरक्षा प्रबंध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी 9 मई को जनपद हापुड़ में महाराणा प्रताप जयन्ती मनाए जाने की तैयारियां विभिन्न संगठनों द्वारा तैयारियां जोरों पर है। इस दौरान सभाएं होंगी, शोभा यात्रा निकाली जाएगी। पुलिस ने महाराणा प्रताप जयन्ती मनाए जाने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। खुफिया तंत्र की सक्रियता के साथ-साथ सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रहेगी।
डीआईजी कलानिधि नैथाने ने निर्देश दिए कि जुलूस और कार्यक्रमों के आयोजनकर्ताओं के साथ बैठक कर सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जाए। जनपद के विवादित स्थलों तथा कार्यक्रम आयोजन के स्थानों का सीओ भ्रमण करें। यदि कोई विवाद आता है तो उसे तत्काल दूर किया जाए। परम्परा से हट कर कोई आयोजन न हो और किसी भी प्रकार की कोई नई विवादित परम्परा की कदापि अनुमति न दी जाए। ऐसे स्थान जहां पर महाराणा प्रताप की स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण अथवा अन्य कोई कार्यक्रम प्रस्तावित है, वहां पर पूर्व से ही विशेष सतर्कता बरती जाए तथा आवश्यकतानुसार पिकेट व पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए। कलस्टर व्यवस्था कर थाना चौकी के फोर्स को हेलमेट एवं बोडी प्रोक्टर से लैस रखें एवं किसी भी सूचना पर क्यूआरटी द्वारा तत्काल रेसपांस किया जाए।
डीआईजी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों और जुलूसों में एकत्र होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए समुचित पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु डिजिटल वालंटियर्स को भी भली प्रकार ब्रीफ ककिया जाए। किसी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। ड्यूटी में जिन अधिकारियों व कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए वह सभी दंगा निरोधक उपकरण अनिवार्य रूप से धारण करें। असामाजिक तत्वों व अफवाह फैलाने वालों पर अनवरत सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा अफवाहका तत्काल ढंग से खंडन किया जाए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























