
बिजली के खंबे में करंट उतरने से मचा हड़कंप, कोई हताहत नहीं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास में स्थित TSS के पास बिजली के खंबे में मंगलवार को अचानक करंट उतर आया जिससे एक नन्दी और कुत्ता करंट की चपेट में आ गया जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बचाया। साथ ही बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर हालातों को काबू में किया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
मामला मंगलवार का है जब टीएसएस के पास लगे बिजली के खंबे में अचानक करंट उतराया जिसकी चपेट में नन्दी और एक कुत्ता आ गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और विद्युत कर्मियों को मामले की जानकारी दी जिन्होंने तारों को दुरुस्त किया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















