👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर में ग्रामीण तालाब के किनारे बैठे हुए थे। तभी उन्होंने एक मगरमच्छ के बच्चे को तालाब से बाहर आते देखा। इससे ग्रामीणों में दहशत मच गई। शोर सुनकर मगरमच्छ वापस तालाब में चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़े।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर में पॉवटी मार्ग पर स्थित तालाब में ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह मगरमच्छ का एक बच्चा देखा जिसे देखकर ग्रामीण ग्रामीणों में दहशत की स्थिति बन गई। ऐसे में ग्रामीणों ने शोर मचाया तो मगरमच्छ का बच्चा वापस तालाब में चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ को पकड़ा जाए।
हापुड़ में हुआ अप्सरा साड़ीज का शुभारंभः 9997358158























