हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड स्थित तीन कॉलोनीयों के लोग इन दिनों बेहद परेशान है जहां सुरसुरी निकालने का सिलसिला जारी है। लोगों ने बताया कि सुरसुरी काफी ज्यादा निकल रही है जो कि उनके खानों में भी कई बार गिर जाती है। ऐसे में स्थानीय लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। आपको बता दें कि पास ही एफसीआई का गोदाम है और एक आटा मिल भी है। लोगों ने बताया कि सुरसुरी हवा में उड़ने के साथ-साथ उनके कपड़ों और बालों में भी घुस जाती है। बिस्तरों और रसोई में भी सुरसुरी देखी जा सकती है जिसकी वजह से सोना, खाना, पीना मुश्किल हो रहा है। आरडब्लूए के सचिव केपी सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग से कई बार शिकायत की गई लेकिन अभी तक कुछ खास कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह सुरसुरी आवास विकास कॉलोनी के ए और सी ब्लॉक में काफी ज्यादा है। यह क्षेत्र एफसीआई के बेहद नजदीक बताया जाता है। लोगों ने सुरसुरी से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
घर बैठे वाहनों में लगवाएं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम: 8126293996























