पालकी सेवा समिति के सेवादारों ने किया पौधारोपण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): माँ आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड के पदाधिकारियों एवं सेवादारों ने शनिवार को ग्राम चितौली पहुंचकर मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। पालकी सेवा समिति हापुड के पदाधिकारियों एवं सेवादारों ने आय दिन बढ़ते प्रदुषण एवं भीषण गर्मी को देखते हुए जगह -जगह पौधारोपण किया जिससे वातावरण शुद्ध एवं स्वच्छ हो।समिति ने आव्हान किया है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोग आगे आकर पौधारोपण करे और जल बचाएं वर्ना भविष्य कष्टदायक होगा और सांस लेना भी दूभर होगा।
इस मौके पर पालकी सेवा समिति के संस्थापक रविंद्र जिंदल (पोपट), विनय प्रकाश गुप्ता, दीपेश गर्ग, मनु गर्ग, आकाश जिंदल, महेश टियाला, सचिन वर्मा, दीपेश शर्मा, हर्ष शर्मा, अंकित कौशिक, पंकज त्यागी, हेमंत त्यागी, भानू कंसल, राहुल पुंजानी आदि उपस्थित थे।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

























