मां चंडी जी पालकी सेवा समिति ने प्रभु से गलतियों के लिए क्षमा मांगी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): माँ आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड के पदाधिकारियों एवं सेवादारों ने नगर के नौ मंदिरों श्री चंडी मंदिर, महामाई मंदिर, भूमि मंदिर, चितौली मंदिर, मंशा देवी मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, मां पथवारी मंदिर, दोयमी मंदिर एवं गोरखनाथ मंदिर में जाकर नौं देवियों के प्रति चैत्र नवरात्रों में सफलतापूर्वक पालकी यात्रा निकलवाने के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।साथ ही समिति ने चैत्र नवरात्रों में पालकी यात्रा के दौरान अनजाने में हुई गलतियों के लिए नौं देवियों से क्षमा मांगी।
इस मौके पर पालकी सेवा समिति के संस्थापक रविंद्र जिंदल (पोपट), विनय प्रकाश गुप्ता, दीपेश गर्ग, मनु गर्ग, आकाश जिंदल, महेश टियाला, सचिन वर्मा, दीपेश शर्मा, हर्ष शर्मा, अंकित कौशिक, पंकज त्यागी, हेमंत त्यागी, भानू कंसल, राहुल पुंजानी आदि उपस्थित थे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























