हापुड़ स्वास्थ्य विभाग के आउट सोर्सिंग कर्मचारी समायोजित होंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना काल के दौरान प्रदेश भर मे स्वास्थ्य विभाग में रखे गए आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को समायोजित किया जाएगा। जिनमें मेरठ मंडल के जनपद गाजियाबाद में 37, गौतमबुद्ध नगर में 75, हापुड़ में 18, बागपत में 35 तथा बुलंदशहर में 40 आउट सोर्सिंग कर्मचारी है जिन्हें समायोजित किया जाएगा।
कोरोना महामारी के समय आउटसोर्सिंग पर अस्पतालों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत भर्ती किए गए 2504 कर्मचारियों को समायोजित किया जाएगा। उनको आउटसोर्सिंग के ही खाली पड़े पदों पर समायोजित करने का आदेश प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा पार्थसारथी सेन शर्मा ने जारी कर दिया है। अस्पतालों में आउटसोर्सिंग पर भर्ती किए गए 2504 कर्मियों की संविदा अवधि 31 जुलाई को समाप्त हो गई थी। अब तक उनकी संविदा अवधि तीन-तीन महीने के लिए बढ़ाई जाती थी। कोविड महामारी में करीब सात हजार कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर भर्ती किए गए थे। इसमें पांच हजार कर्मियों का पहले ही आउटसोर्सिंग के खाली पदों पर समायोजन किया जा चुका है। अब शेष बचे हुए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को खाली पड़े डेटा एनालिसिस, लैब अटेंडेंट, ओटी तकनीशियन, आयुष मेडिकल आफिसर, बीडीएस मेडिकल आफिसर के रिक्त पदों पर उनके पूर्व निर्धारित मानदेय पर रखा जाएगा। अब वे अनवरत रूप से कार्य करते रहेंगे। इसी तरह जिला अस्पतालों व मेडिकल कालेजों में सफाईकर्मी और माली, वार्ड ब्वाय, वार्ड आया, नान मेडिकल साइंटिस्ट (एनएमएस) और माइक्रोबायोलोजिस्ट, स्टाफ नर्स को भर्ती करते समय कोविड महामारी के दौरान उनकी कार्य अवधि के आधार पर वरीयता सुनिश्चित की जाएगी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























