कंगना रनौत के खिलाफ भाकियू लोकहित ने खोला मोर्चा, पुतला गायब होने पर धरने पर बैठे
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर,संजय कश्यप (ehapurnews.com): भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ हापुड़ में प्रदर्शन कर रहे किसान उस समय आग बबूला हो गए जब उनकी गाड़ी में रखा कंगना रनौत का पुतला गायब हो गया। किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गाड़ी में रखा पुतला निकाल लिया है। पुतला वापस लेने की मांग पर अड़े किसान सड़क पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद अधिकारी उन्हें समझाते नजर आए। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किसानों को समझाते हुए दिखाई दिए लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे जिन्होंने सड़क पर बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई।
यह है मामला:
भारतीय किसान यूनियन लोकहित के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने बताया कि भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने किसानों पर अभद्र टिप्पणी की जिसका वह विरोध करते हैं। कंगना रनौत की टिप्पणी के खिलाफ वह मैदान में उतरे और विरोध मार्च शुरू किया। नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर से जैसे ही किसान पुतला फूंकने के लिए विरोध मार्च निकाल रहे थे तो उन्हें पता चला कि गाड़ी में रखा कंगना रनौत का पुतला गायब हो गया। प्रदर्शनकारी किसानों का गुस्सा काफी ज्यादा बढ़ गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गाड़ी में रखा पुतला चुरा लिया है।
जिला अध्यक्ष देवेंद्र बाना के नेतृत्व में यह विरोध मार्च निकाला गया। किसानों की मांग है कि भाजपा की सांसद कंगना रनौत खुले मंच से माफी मांगे। भारतीय जनता पार्टी उन्हें बर्खास्त करें और कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक उन्हें पुतला नहीं मिल जाता वह सड़क पर धरने पर बैठे रहेंगे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























