
एड्स एवं एस.टी.आई. नियंत्रण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): राष्ट्रीय एड्स एवं एस.टी.आई. नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जनपद हापुड़ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए जनपद हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर किशोर कुमार आहूजा जी ने बताया कि एचआईवी एक चिकित्सीय स्थिति नहीं है बल्कि यह एक संवेदनशीलता समय पर पहचान और बिना किसी भेदभाव के सही इलाज देने की एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है राष्ट्रीय एड्स एवं एस.टी.आई. नियंत्रण कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान जनपद हापुड़ की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हेमलता सिंह जी ने बताया कि एचआईवी एड्स से ग्रस्त मरीज के साथ भेदभाव करना दंडनीय अपराध है इसलिए हमें उनके साथ समानता का व्यवहार करना चाहिए । उन्होंने एचआईवी की रोकथाम, समय से एचआईवी जांच, एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों की पहचान एवं उन्हें उपचार से जोड़ने, उपचार की निरंतरता बनाए रखने तथा एस.टी.आई. सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया दिया
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह जी ने बताया कि टी बी के हर मरीज की एचआईवी की जांच और हर एचआईवी एड्स मरीज की टी बी की जांच करानी अनिवार्य है कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं का अधिकतम लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने तथा HIV Testing, Linkage to ART, Retention in Care एवं Viral Load Testing को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
जनपद में कार्यक्रम की प्रगति, सामने आ रही चुनौतियों तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यशाला के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि एचआईवी/एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नियमित समीक्षा, बेहतर रेफरल एवं लिंकज तथा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के मध्य प्रभावी समन्वय को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यशाला के समापन पर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी एवं परिणामपरक बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया गया। प्रशिक्षण upsecs से दीपक तिवारी, अवंतिका बाजपेई, डॉ मनीष शर्मा , दिशा क्लस्टर से सचिन कुमार, के द्वारा दिया गया । कार्यशाला में एडिशनल सीएमओ डॉ महेश चंद, डॉ दिनेश कुमार भारती, डिप्टी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर के के शर्मा ,जिला पीएमडीटी/टीबी एचआईवी कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार गौतम एवं संबंधित चिकित्सा अधिकारियों ने प्रतिभा किया
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


















