हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर निवासी प्रतीक अग्रवाल पुत्र मोहनलाल अग्रवाल के साथ ऑनलाइन ठग ने 38,000 रुपए की ठगी को अंजाम दिया जिसके बाद पीड़ित प्रतीक अग्रवाल ने साइबर अपराध शाखा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साइबर क्राइम शाखा मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि हापुड़ के पक्का बाग में अग्रवाल एंटरप्राइजेज नाम की एक प्लास्टिक फर्नीचर की दुकान है। दुकान के संचालक प्रतीक अग्रवाल का कहना है कि उन्हें राजस्थान एक व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को प्लास्टिक फर्नीचर का मैन्युफैक्चरर बताया और थोक दामों पर सामान उपलब्ध कराने की बात कही। दोनों के बीच 38,000 रुपए की डील पक्की हो गई। इसी बीच आरोपी ने प्रतीक अग्रवाल को एक बिल भी सौंपा और आरोपी कभी ट्रांसपोर्ट के नाम पर तो कभी किसी और बहाने से धीरे-धीरे पैसे ऐंठता रहा। प्रतीक अग्रवाल ने कुल मिलाकर 38,000 रुपए आरोपी को फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। जब प्रतीक अग्रवाल ने अपना प्लास्टिक का फर्नीचर मांगा तो आरोपी मुकर गया और धमकी देने लगा। व्यापारी प्रतीक अग्रवाल ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























