
कृषि यन्त्र अनुदान पर बुकिंग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू: कृषि अधिकारी
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): कृषि विभाग की बेवसाईट https://agriculture.up.gov.in पर जनपद हापुड़ में विकास खण्ड स्तर पर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चल मैकेनाइजेशन योजना एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेट ऑफ कॉप रेज्डियू योजना 2026-27 अन्तर्गत प्राप्त लक्ष्यों के सापेक्ष समस्त कृषि यन्त्रों को अनुदान पर कय करने हेतु ऑनलाईन बुंकिग दिनांक 16.07.2026 को दोपहर 12.00 बजे से दिनांक 10.08.2026 रात्रि 12.00 बजे तक की जा रही हैं।
अतः जनपद हापुड़ के जो कृषक भाई कृषि यन्त्र अनुदान पर लेना चाहते है। वह सभी इच्छुक कृषक भाई दिनांक 16.07.2026 को दोपहर 12.00 बजे से दिनांक 10.08.2026 रात्रि 12.00 बजे तक कृषि विभाग की बेवसाइट https://agriculture.up.gov.in पर किसान कॉर्नर्र के अन्तर्गत “यन्त्र बुकिंग प्रारंभ” पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन करने का कष्ट करें।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447























