हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में बुधवार को रेलवे फाटक से थोड़ी दूर खंभा नंबर 12 के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त की।
आपको बता दें कि बुधवार की दोपहर एक व्यक्ति की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मृतक के परिजनों की तलाश में जुट गई। परिजनों का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से पीड़ित था। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 40 वर्षीय मृतक थाना सिंभावली के गांव हाई कोर्ट के रहने वाले नरेश के रूप में हुई थी। परिजन बिना किसी कार्यवाही के शव को घर ले गए।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

























