विधायक ने किया नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेता आजकल धड़ाधड़ नवनिर्मित सड़क को लोकार्पण करने में लगे है।
धौलाना विधानसभा-58 के विधायक धर्मेश तोमर ने गुरुवार को ग्राम इनायतपुर में तिमुही से हरिदत्त गुर्जर के मकान तक सी०सी रोड का लोकार्पण किया और उन्होने केंद्र व प्रदेश सरकार की ग्राम विकास योजनाओ पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर शेखर प्रधान ,राजबीर प्रधान ,राजपाल नागर ,बालेश्वर प्रधान ,रतिरम बाबूजी ,गजराज नेता जी ,राजसिंह नागर ,नेतराम नागर ,तेजपालनागर ,नरेन्द्र नागर ,डालचंद भाटी , विक्रम भगत ,मामचंद नागर ,जगदीश चपराना ,सुनील लोहिया ,सतबीर नागर, कोशी प्रधान सहित अनेक लोग उपस्थित थे। साथ ही ग्राम व क्षेत्र में होने वाले महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर चर्चा की एवम् उनकी समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को जल्दी ही समस्याओं का निस्तारण हेतु निर्देश दिये
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400

























