
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित गत्ता फैक्ट्री के पास गाड़ी और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा जो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
21 वर्षीय हर्ष निवासी गांव बदनौली अपने साथी 18 दीपू के साथ मंगलवार की शाम को बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक गांव बदनौली स्थित गत्ता फैक्ट्री के पास पहुंची तो कार ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे के दौरान हर्ष और दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद से ही गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। परिजन घायल को देवनंदिनी अस्पताल लेकर पहुंचे जिनमें से हर्ष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























