👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में आने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए 12 गोताखोर, दो मोटर बोट और छह नाव लगाई गई हैं। नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर द्वारा गंगानगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए गए हैं। गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद की ईओ मुक्ता सिंह ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर उफान पर है। ऐसे में शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए गोताखोरों की तैनाती की गई है जो नाव में बैठकर गश्त कर रहे हैं।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























