
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, भाग रहे कैंटर चालक को पकड़ा
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सिखेड़ा चौकी के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान केंटर चालक ने भगाने का प्रयास किया जिसके बाद यातायात पुलिस ने कैंटर को रोककर चालक को हिरासत में ले लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही पुलिस मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
मामला शुक्रवार का है जब सिखेड़ा चौकी के पास कैंटर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कैंटर चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया तो यातायात पुलिस में तैनात TSI राजकुमार ने टीम के साथ वाहन को धौलाना चौराहे पर रोक लिया और चालक को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को अवगत कराया। परिवार में कोहराम मचा है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























