
बिना कंप्लीशन प्रमाण पत्र के चल रहे बिजनेस कांम्पलेक्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सैकड़ो की तादाद में माल, शोरूम व बिजनेस कांपलेक्स चल रहे हैं और अनेक निर्माणाधीन है। यह परिसर एचपीडीए से स्वीकृत का बोर्ड टांग कर बनाए गए हैं। माल, शोरूम तथा बिजनेस काम्प्लैक्स में मानव का पूरी तरह उल्लंघन है और एचपीडीए के इंजीनियर जमकर खुलेआम वसूली कर रहे हैं।
व्यापारिक भवन मालिकों ने एचपीडीए से कोई भी कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं लिया गया है और ही सेट बैंक आदि छोड़ गए हैं। बेसमेंट का निर्माण भी मानक के विपरीत है और बेसमेंट का प्रयोग व्यापारिक गतिविधियों के लिए खुलकर किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त फायर का भी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया है। कंप्लीशन सर्टिफिकेट न होने के बाद भी वाहनों में व्यापारिक गतिविधियां जारी है।
भवन मालिकों द्वारा कंप्लीशन सर्टिफिकेट न लेने के कारण सरकार को उपकर, जीएसटी के रूप में मिलने वाले राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। सरकार को इस और ध्यान देकर राजस्व वसूली करनी चाहिए। किराए पर भवन लेकर व्यापार शुरू करने वाले को भवन मालिक से कंप्लीशन सर्टिफिकेट की प्रति अवश्य लेनी चाहिए। वरना एक दिन मेरठ वाला हाल हापुड़ में देखने को मिल सकता है
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926






















