
हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कोतवाल मनीष सिंह से की शिष्टाचार भेंट
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने हापुड़ कोतवाल प्रभारी मनीष चौहान को पदभार संभालने पर शुक्रवार को बुके देकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा हैं कि आप हापुड़वासियों को बेहतर सुरक्षा देंगे और हापुड़ शहर में हो रहे अपराधों पर लगाम लगाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने हापुड़ कोतवाल मनीष चौहान से आशा जताई हैं कि आप इस शहर में चोरी और हत्या जैसे संगीन अपराधों को नियंत्रण करने में अपना बेहतर नेतृत्व शहर को देंगे और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे। इस दौरान जिला महासचिव गौरव गर्ग भी साथ में मौजूद रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























