
गंगा स्नान के दौरान चार श्रद्धालु डूबे, तीन को बचाया
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान चार श्रद्धालु गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे जिनमें से तीन श्रद्धालुओं का रिस्क्यू किया गया। एक की तलाश जारी है। वहीं एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार का है। जब श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचे। गंगा स्नान के दौरान चारों श्रद्धालु गहरे पानी में डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद गोताखोर व नाविकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीन श्रद्धालुओं को बाहर निकला। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू किए गए तीन श्रद्धालुओं में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे सांस लेने में परेशानी हो रही है। ऐसे में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस चौथे श्रद्धालु की भी तलाश कर रही है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216























