
पुलिस मुठभेड़ में एक गौकश घायल,दो हुए फरार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की पशुवध में लिप्त बदमाशो के साथ मंगलवार की तडके हुई एक मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया।पुलिस ने घायल सहित दो बदमाशो को धर दबोचा,जबकि दो बदमाश अंधेरे का उठा कर फरार हो गए।
यह मुठभेड उस वक्त हुई जब गढ़मुक्तेश्वर पुलिस दौताई नहर पटरी पर मंगलवार की तडके चैकिंग कर रही थी।
पुलिस ने बदमाशो के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस एवं पशु कटान करने के औजार बरामद किए है।
सीओ गढ़मुक्तेश्वर ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों द्वारा पूर्व में थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के जंगल ग्राम खिलवाई व जंगल ग्राम अल्लाबख्शपुर में गौकशी की दो घटनाएं करना स्वीकार किया गया है। जिनके सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर गौवध निवारण अधिनियम पंजीकृत है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व घायल बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध जनपद अमरोहा व हापुड़ में गौकशी, चोरी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट आदि के करीब 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
घायल गौकश गढ़मुक्तेश्वर के गांव बदरखा का बिलाल व दौताई का जहीर है।घायल को गढ़मुक्तेश्वर सीएचसी मे दाखिल करा दिया गया है।पुलिस फरार दो गौकशो की तलाश मे जुटी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


















