हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के आपूर्ति शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुधवार को यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई ऑफिसर्स/इंस्पेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा खाद्य आयुक्त, प्रमुख सचिव व अन्य अधिकारियों के खिलाफ की गई अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया. बाजू में काली पट्टी बांधकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभद्र भाषा के खिलाफ आवाज उठाई साथ ही विपणन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
बता दें कि 11 जुलाई से यूपी फूड एंड सिविल सप्लाईज़ ऑफिसर्स/इंस्पेक्टर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में खाद्य एवं रसद विभाग की विपणन शाखा द्वारा 11 जुलाई से सामूहिक हड़ताल जारी है. आरोप है कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विपणन शाखा के नेताओं ने खाद्य एवं रसद विभाग की आपूर्ति शाखा, प्रदेश के सभी उचित दर विक्रेताओं तथा प्रमुख सचिव, खाद्य आयुक्त के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. बताते चलें कि शासन ने अपशब्दों के इस्तेमाल पर 15 जुलाई को एस्मा भी लगाया जिसके बाद भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल जारी है. इसी के चलते बुधवार को आपूर्ति शाखा के अधिकारी और कर्मचारियों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जिनका कहना है कि गुरुवार को वह लखनऊ के जवाहर भवन में जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041

























