
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे पार्क में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा चलाए जा रहे शिविर के तीसरे दिन योग शिक्षिका आशा सोमानी ने मंत्रों के उच्चारण के साथ- शिविर को प्रारंभ किया। इस सत्र में कमर दर्द के लिए विशेष आसन और प्राणायाम कराए गए। कमर दर्द के लिए मर्कट आसान सेतु बंद आसान भुजंग आसान धनुरासन आदि का अभ्यास कराया गया। साथ ही कपालभाति प्राणायाम अग्निसार क्रिया। अनुलोम विलोम ऊर्जाई प्राणायाम भ्रामरी और उदगीत का अभ्यास किया गया। साधकों ने उत्साह पूर्वक सारे अभ्यास को दोहराया और प्रतिदिन योग प्राणायाम करने का संकल्प लिया। शिविर में उपस्थित बिना मंजू विनय पूनम सुधा मंजू जैन मधु गुप्ता अनु लोकेश राखी सुधा शिखा मोना अंजना राजकुमारी आदि उपस्थित रहे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















