👁 0 views Views
रमजान के प्रथम दिन मस्जिदों रोजेदारों ने की देश की खुशहाली की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रमजान माह के शुरु होने पर प्रथम शुक्रवार को इबादत करने वालों से मस्जिदें गुलजार रही और मस्जिदों में नमाजियों ने जुमे की नमाज अदा कर देश में अमन, चैन की दुआ की मांग की। आज रमजान के प्रथम दिन भारी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। हापुड़ की मस्जिदों के आस-पास के इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया और विद्युत व पेयजल की आपूर्ति को नियमित बनाए रखा गया।





















