गौशाला के वार्षिकोत्सव पर नागरिकों ने लिया गौ संरक्षण का संकल्प












गौशाला के वार्षिकोत्सव पर नागरिकों ने लिया गौ संरक्षण का संकल्प

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री पंचायती गौशाला हापुड़ का वार्षिकोत्सव व गोपाष्टमी पर्व रविवार को हापुड़ में गौशाला परिसर में धूमधाम के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव पर उपस्थित नागरिकों ने गौवंश के संरक्षण का संकल्प लिया। समारोह प्रारंभ होने से पूर्व जनरल बैठक में संस्था के सचिव सुरेश गुप्ता ने गौशाला की प्रगति रिपोर्ट तथा आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जिसके संर्वसम्मति से पास किया गया। समारोह के अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा अग्रवाल, व विधायक विजयपाल आढ़ती ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। भाजपा नेता विनीत शारदा अग्रवाल व विजयपाल आढ़ती ने हापुड़ गौशाला के प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए आह्वान किया कि लोग गौवंश संरक्षण के लिए आगे आए और गौशाला के विकास के लिए यथा सम्भव सहयोग करे। प्रबंध समिति की ओर से समारोह में उपस्थित मेहमानों का पटका व शाल पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। समारोह में मनोज अग्रवाल, राजीव गर्ग, गौरव अग्रवाल, विनोद गुप्ता, अशोक बबली, पवन गर्ग, विरेंद्र कंसल, शरद गर्ग, दीपक अमर उजाला सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500







  • Related Posts

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    🔊 Listen to this शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर : जिले की दोनों सिंभावली एवं ब्रजनाथपुर चीनी मिलों ने मंगलवार को सात करोड़…

    Read more

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    🔊 Listen to this चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गढ़ से स्याना मार्ग रेलवे लाइन की मरम्मत के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम

    हाइवे पर दौड़ती गाड़ी की छत पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

    हाइवे पर दौड़ती गाड़ी की छत पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

    कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने की अपील

    कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने की अपील
    error: Content is protected !!