हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर को जनपद हापुड़ के पिलखुवा पहुंचेंगे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ कई करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर को जनपद हापुड़ के धौलाना हेलीपैड पर 1:15 बजे पहुंचेंगे जहां से योगी आदित्यनाथ 1:20 पर कई करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। लगभग 1 घंटे के इस कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे जिसके लिए 15 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है और 60 फीट ऊंचा मंच बनाया जा रहा है। वहीं आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर से हापुड़ पहुंचे योगी आदित्यनाथ लगभग 2:50 पर जनपद हापुड़ के धौलाना से रवाना होकर अमरोहा के लिए निकल जाएंगे।

बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010























