
गौ सेवा आयोग के पदाधिकारी रेवन फैक्ट्री पहुंचे
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):श्री महेश कुमार शुक्ल मा० उपाध्यक्ष एवं श्री दीपक गोयल मा० सदस्य उ०प्र० गो सेवा आयोग द्वारा डा० ओ०पी० मिश्रा मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं डा० राजपाल सिंह (निदेशालय द्वारा नामित पशुचिकित्साधिकारी) के साथ पशुवधशाला मै० रेवेन फूड्स प्रा० लि०, रामपुर रोड़, हापुड़ का औचक निरीक्षण किया गया। मा० उपाध्यक्ष एवं मा० सदस्य उ०प्र० गो सेवा आयोग द्वारा पशुवधशाला की सी०सी०टी०वी० फुटेज, लेवी (एन्टीमार्टम, पोस्टमार्टम, कार्टून), परिवहन प्रमाण-पत्र, महिषवंशीय पशुओं के स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र आदि संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। लैरेज में रखे गये पशुओं की विस्तृत जॉच पडताल की गयी एवं 01 सप्ताह का सी०सी०टी०वी० फुटेज भी चैक किया गया। पशुवधशाला द्वारा माह जुलाई में. एन्टीमार्टम शुल्क रु0-15 बडे पशु की दर से लेवी रू0-4035.00/- पोस्टमार्टम शुल्क रू0-30 बडे पशु की दर से लेवी रू0-7350.00/- एवं कार्टून लेवी शुल्क रू0-1.25 प्रति कार्टून की दर से रू0-210131.25/- की धनराशि चालान द्वारा बैंक में जमा की गयी है। मुख्यालय पशुचिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त पशुवधशाला भारत सरकार एपीडा द्वारा मान्यता प्राप्त है। एपीडा द्वारा पशुवधशाला को 1000 महिषवंशीय पशु प्रतिदिन कटान की अनुमति प्राप्त है जिसके सापेक्ष पशुओं का कटान कम है।
मा० उपाध्यक्ष द्वारा मै० रेबेन फूड्स प्रा० लि०, रामपुर रोड़, हापुड़ को निर्देशित किया गया कि बीमार, ग्रभित महिषवंशीय पशुओं का कटान न करें तथा पशुओं के परिवहन में पशु क्रूरता नियमों का पालन करें एवं विगत 03 माह की एन्टीमार्टम, पोस्टमार्टम, कार्टून लेवी का विवरण तथा पिछले 01 सप्ताह का सी०सी०टी०वी० फुटेज पेनड्राईव में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी के माध्यम से उ०प्र० गो सेवा आयोग को उपलब्ध करायें।
99/- में खरीदें शर्ट, T-शर्ट, बच्चों के कपड़े और भी बहुत कुछ: 8191820867

















