
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), default quality
सरकारी काम में पहुंचाई बाधा,मिला एक वर्ष का कारावास
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने सजा सुनाई है, साथ ही अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया।
अभियुक्त धीरज द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 304/2024 धारा 353, 427, 504 भादवि थाना गढ़मुक्तेश्वर पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। इसी क्रम में न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर एक वर्ष का साधारण कारावास व 2,000/- रुपये के अर्थदण्ड़ से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधीधीरज पुत्र विधाराम निवासी ग्राम सिखारा थाना गुन्नौर जनपद संभल है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























