अब मांग उठी अटल गौरव पार्क में पार्किंग बनाने की
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर और जिला अध्यक्ष हापुड सुन्दर कुमार आर्य ने अटल गौरव पार्क में दुकाने बनाये जाने के विवाद पर नगर की मुख्य समस्या वाहन पार्किंग के समाधान हेतु “अटल बहुमंजिला पार्किंग केन्द्र ” बनाये जाने की मांग की है। नगर के मध्य में बहुमंजिला पार्किंग बनने से शहर के व्यापारियों सहित ग्रामीण अंचल से आने वाले लोगों को भी फायदा होगा। शहर में आम लोगों का व दुकानदारों का गाड़ी खड़ी करने पर झगड़ा फसाद होते रहते हैं जिन पर अंकुश लगेगा। बहु मंजिला पार्किंग बनने से नगर पालिका को आय तो होगी ही साथ ही जिले के लोग भी उनके इस कार्य के लिए धन्यवाद करेंगे।मांग के समर्थन मे जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन दिया और ज्ञापन की एक प्रति विधायक विजय पाल आढती व पूर्व प्रफुल्ल सारस्वत एव श्रीमती पुष्पा देवी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हापुड को भी दी गई।राजेंद्र गुर्जर सुंदर कुमार आर्य कटार सिंह इंस्पेक्टर ओम प्रकाश पवन हूँण रवि भाटी अनिल हूण अमित प्रजापति उपस्थित रहे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























