आनंदा डेयरी के चेयरमैन ने किसानों को दिए पशुपालन के टिप्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आनंदा डेयरी ग्रुप के चेयरमेन डा. राधेश्याम दीक्षित ने किसानों को पशुपालन के दिए टिप्स। किसानों की रोजाना आय बढ़ाने और रोजगार मुहैया कराने हेतु किसान रोजगार सम्मेलन का शुभारंभ दीप जलाकर किया। आनंदा डेयरी ने किसानों को स्वावलंबी बनाकर उन्हें रोजगार चलाने का प्रशिक्षण दिया। किसानों ने सम्मेलन में भाग लेते हुए दूध उत्पादन के गुर सीखे और चेयरमेन डॉक्टर राधेश्याम दीक्षित ने सभी किसानों को अपनी गौशाला का भ्रमण कराया और गोपालन के बारे में बताया। किसानों से कहा कि अच्छी नस्ल के दुधारू पशु खरीदने के लिए आनंदा बैंकों से लोन उपलब्ध करा रही है। आनंदा का प्रोडक्ट 25 विदेशों में जाता है जो प्रोडक्ट की पूर्ण गुणवत्ता जांच करने के पश्चात विदेश जाता है। आनंदा सिर्फ गुणवत्ता पर विश्वास करता है और क्षेत्र में पहली बार गाय के दूध से पनीर आनंदा बन रहा है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। गोष्ठी में सभी किसान और आनंदा स्टाफ सम्मिलित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























