👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के मसूरी गुलावठी रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में 410 औद्योगिक इकाइयों ने अपना पंजीकरण जिला पंचायत में नहीं कराया हुआ है जिसके बाद सभी को नोटिस जारी किया जाएगा. इस दौरान राजस्व को 50 लाख रुपए सालाना का नुकसान हो रहा है जिसके चलते बिना पंजीकरण चल रही सभी औद्योगिक इकाइयों को नोटिस जारी किया जा रहा है. बता दें कि जिला पंचायत अपनी सीमा में स्थापित व्यापारिक प्रतिष्ठानों से व्यापारी गतिविधियों के आधार पर वार्षिक लाइसेंस शुल्क के नाम पर चार हजार से लेकर 14 हजार रुपए लेता है. ऐसे में कई फैक्ट्रियों का पंजीकरण न होने से राजस्व को काफी नुकसान हो रहा है.























