हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में होने वाले चुनाव की तीनों विधानसभा सीटों के लिए कुल 39 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जिनमें से नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एक प्रत्याशी का पत्र खारिज किया गया है। प्रत्याशी ने दो प्रस्ताव के बजाय एक पर हस्ताक्षर किए थे जिसकी वजह से यह खारिज किया गया है।
आपको बता दें कि खारिज किया गया नामांकन शिवसेना पार्टी के धौलाना से प्रत्याशी सोनू का है। बता दें कि नामांकन प्रक्रिया 14 जनवरी से 21 जनवरी तक चली जिसके बाद 24 जनवरी यानी सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। धौलाना से शिवसेना के प्रत्याशी सोनू के नामांकन में कमियां मिलने पर उसे खारिज किया गया है। दो प्रस्ताव के बजाए एक पर प्रत्याशी के हस्ताक्षर थे जिसकी वजह से नामांकन पत्र खारिज किया गया। अब 27 जनवरी को नाम वापसी होगी और चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811


केयर हॉस्पिटल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं























