👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में सैकड़ों की संख्या में अस्पतालों का संचालन हो रहा है लेकिन हापुड़ के सिर्फ आठ अस्पताल ऐसे हैं जिनके पास फायर विभाग की एनओसी है। ऐसे में शेष अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था न होने से चिंता बरकरार है। बताते चलें कि आगरा के एक अस्पताल में बुधवार को आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में अग्निशमन विभाग ने हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर बिना एनओसी के संचालित अस्पतालों के पंजीकरण को निरस्त करने की मांग की है। अस्पताल संचालकों की लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे में सभी से आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम करने व फायर विभाग की एनओसी लेने के लिए कहा जा रहा है।
Kamyabvya के छात्रों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी: 7060655035

























