
गौरव त्यागी हत्याकांड: गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया ने सीएम योगी से कराई परिजनों की मुलाकात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की धनोरा रोड पर गौरव त्यागी की हथौड़े से पीट-पीट पर की गई हत्या से लोगों में गुस्सा है। इसी बीच गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरेंद्र तेवतिया गौरव त्यागी के परिजनों के साथ लखनऊ पहुंचे जहां उन्होंने गौरव त्यागी के परिजनों की मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराई। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले में उचित कार्रवाई, मदद व सहयोग का भरोसा दिया। विधायक द्वारा किए गए इस कदम की किसान नेता ज्ञानेश्वर त्यागी ने भी प्रशंसा की है।
मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी 18 अगस्त 2026 को कचहरी के काम से अधिवक्ता से मिलने जा रहे थे कि रास्ते में आरोपियों ने देहात क्षेत्र की धनौरा रोड पर उन पर हथौड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर कई आरोपियों को दबोचा था। मामले में पीड़ित परिजनों को लेकर गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया लखनऊ पहुंचे जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गौरव त्यागी के परिजनों की मुलाकात कराई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिवार खुद को अकेला ना समझे, सरकार उनके साथ खड़ी है। इस दौरान विजेंदर त्यागी, सपना त्यागी, रेशु त्यागी मौजूद रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















