
👁 18 views Views
मोहल्ला डबरिया में हुई मारपीट के मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा पुलिस ने मोहल्ला डबरिया में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तुषार पुत्र जियालाल, प्रशांत पुत्र कमल सिंह, विकास पुत्र बाबू, सौरभ पुत्र देवराज निवासी गण मोहल्ला डबरिया थाना पिलखुवा जनपद हापुड़, हर्ष तोमर पुत्र राजकुमार, अभिषेक पुत्र मनोज, प्रशांत पुत्र मोहन सिंह, दीपांशु पुत्र बिट्टू, हिमांशु पुत्र अशोक कुमार निवासीगण मोहल्ला अर्जुन नगर पिलखुवा जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739



















