
👁 36 views Views
गांव रजापुर में मिला नवजात बच्चा, जांच शुरू
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव रजापुर के प्राइमरी स्कूल के पास नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा जिसने जांच शुरू कर दी।
मामला सोमवार का बताया जा रहा है जब गांव रजापुर के प्राइमरी स्कूल के बराबर में एक नवजात बच्चे को रोते देख गांव वालों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























