हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के बुलंदशहर रोड पर स्थित सोना पैट्रोल पम्प पर तैनात दरोगा को ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने निलम्बित कर दिया है जबकि अन्य जनपदों से आए पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु लिखा गया है।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर सोना पेट्रोल पंप पर ट्रैफिक डाइवर्जन ड्यूटी से संबंधित एक वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच में यह पाया कि उक्त ड्यूटी पर उ0नि0(यातायात जनपद हापुड़) प्रदीप कुमार, मुख्य आरक्षी(यातायात जनपद मेरठ) 1235 नितिन कुमार, मु0आ0 412 सुरेंद्रपाल सिंह (जनपद मेरठ) व आरक्षी 1978 अजीत सिंह (जनपद सहारनपुर) मौजूद थे।इन पुलिसकर्मियों का यह कृत्य पुलिस की छवि धूमिल करने वाला माना गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने तत्काल प्रभाव से उक्त उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया।और हापुड जनपद के बाहर से आए पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आवश्यक कार्यवाही हेतु उनके जनपद को भेज दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त पुलिस कर्मचारीगण व अधिकारीगण को निर्देशित किया है कि वे ऐसा कोई भी कृत्य न करें जो विधि के प्रतिकूल हो। विधि के प्रतिकूल कृत्य व तथ्य संज्ञान में आने पर आरोपी के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























