एकेपी में मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस










एकेपी में मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
हापुड सीमन (ehapurnews.com ):हापुड के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 साधना तोमर के संरक्षण व कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमारी के निर्देशन मे एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसका विषय माई इंडिया ,माई वोट रखा गया।मतदाता जागरूकता अभियान में विभिन्न कार्यक्रम रखे गए। छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने रैली को हरी झंडी दिखाकर आर्य कन्या महाविद्यालय से रवाना किया। छात्राओं ने महाविद्यालय से स्वर्ग आश्रम रोड पर जागरूकता नारे लगाते हुए रैली निकाली ।सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो , अपनी ताकत को पहचान ,आओ सब करें मतदान ,.उम्र 18 हो गई पूरी अब मतदान है जरूरी
,सत्य और ईमान से सरकार बने मतदान से ,
,सुनो रे भैया सुनो रे बहना वोट देने जरूर जाना जैसे नारों के साथ नागरिकों को जागरूक किया गया। छात्राओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें भूमिका , रूहीना सुहाना आदि छात्राओं ने सभी को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया । लोगों ने नुक्कड़ नाटक का भरपूर आनंद उठाया व अपने मत के अधिकार को भली-भांति समझा और उन्होंने छात्राओं के इस प्रयास को सराहा एवं भूरी भूरी प्रशंसा की स्वयंसेविका खुशी ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘इस चुनाव में कीजिए अपने मत का दान’ गीत द्वारा सभी को जागरूक करने का प्रयास किया । दूसरे सत्र में माय इंडिया माय वोट थीम पर पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने सभी को शपथ दिलाई व अपने विचारों के माध्यम से सभी को संदेश दिया कि मतदान हमारे जीवन के लिए कितना आवश्यक है मतदान न केवल हमारा अधिकार है अपितु यह हमारा कर्तव्य भी है हम सभी को अपना यह कर्तव्य बहुत विवेक के साथ निभाना चाहिए । अभियान में मतदाता समिति की सदस्या डॉक्टर प्रियंका सोनकर व श्रीमती साधना उपस्थित रहे।

हेल्थ इंश्योरेंस, वाहनों के इंश्योरेंस व टर्म इंश्योरेंस हेतु संपर्क करें: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान ||







  • Related Posts

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

    Read more

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
    error: Content is protected !!