हापुड, सीमन (ehapurnews.com) : बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर शुरू हुए बवाल की वजह से हालात खराब होते जा रहे हैं। ऐसे में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा भड़क गई है और उन पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में देश में भी लोगों में गुस्सा दिख रहा है। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित आर के प्लाजा में एक बैठक की और मामले में चिंता जाहिर की। संगठन के हापुड़ के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी आर के ने कहा कि भारत सरकार को इस दिशा में कड़े कदम उठाने चाहिए। अमित शर्मा टोनी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय बांग्लादेश में रह रहे भारतीय हिंदू समुदाय और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए वहां की अंतरिम सरकार से वन टू वन बातचीत करेगी। यह अच्छी पहल है। अमित शर्मा टोनी ने बताया कि मोदी सरकार ने भारत बांग्लादेश की सीमा पर मौजूदा हालात पर नजर रखने के लिए एक समिति गठित की है जिससे भारतीय नागरिकों हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। राष्ट्रीय व्यापार मंडल का कहना है कि सरकार जल्द से जल्द बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करें। इस दौरान गोपाल शर्मा, प्रदीप गोयल, राजीव अग्रवाल, राजकुमार गोयल, प्रणव वर्मा, सुधीर आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

























