जनपद हापुड में 09 दिसम्बर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):कार्यपालक अध्यक्ष उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /माननीय जनपद न्यायाधीश, हापुड़ के निर्देशानुसार दिनांक 09 दिसम्बर 2023 को वादों के निस्तारण हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसके संबंध में छाया शर्मा, अपर जिला जज हापुड़ के द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण हेतु न्यायाधीश अधिकारीगण के साथ विचार विमर्श कर आगे की कार्ययोजना तैयार की गई साथ ही संबंधित पीठासीन अधिकारीगण जिनके न्यायालय में वाद लंबित है उन्हें उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 09.12.2023 में अधिक से अधिक निष्पादन वादों को निस्तारित करने के निर्देश भी दिये गये। उन्होंने आमजन का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 09 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने वादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें तथा लोक अदालत का लाभ प्राप्त करें।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






















