हापुड में 27 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़ द्वारा दिनांक: 27-10-2023 को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में विभिन्न प्रकार की कम्पनी भाग लेगी। चयन प्रक्रिया कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार कर चयनित किया जायेगा। जिसमें शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, आई0टी0आई0 एंव डिप्लोमा, स्नाकोत्तर इत्यादि के ऐसे अभ्यर्थी जो सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत है वही भाग ले सकेंगें। भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.sewayojan.up.nic.in पर अपने यूजर आई0डी0- पासवर्ड से लॉगिन कर ऑनलाईन आवेदन अवश्य करें। किसी भी जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड के दूरभाष नं०-0122-2300121 पर सम्पर्क करें। अभ्यर्थी प्रतिभाग करने हेतु अपना आवेदन सेवायोजन कार्यालय में भी प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक से अधिक अभ्यर्थी रोजगार मेले प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठायें।
रोजगार मेला आयोजन स्थलः- राजकीय आई०टी०आई० कन्दौला, ब्लॉक धौलाना जिला हापुड
समय:- प्रातः 10:00
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207






















