सरसों में तेजी से स्टाकिस्टों की मौज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मंडी में सरसों के लुढ़कते हुए भावों को सोमवार को ब्रेक लग गया और सोमवार को सरसों के भाव सरकारी मूल्य 5450 रुपए गारंटी की सरसों के बोले गए। सरसों में तेजी से किसानों के चेहरे खिले है। दूसरी ओर विदेशी खाद्य तेल तेज होने से सरसों में तेजी को बल मिला है। राजस्थान की मंडिया भी तेज है।
गारंटी की सरसों के भाव मजबूत होने से हापुड़ व आस पास की मंडियों में आवकें बढ़ने की उम्मीद जगी है। हापुड़ मंडी में स्टाकिस्ट व तेल उत्पादक यूनिटें सरसों ले रही है, परंतु जरुरत के मुताबिक आवकें न होने से राजस्थान की मंडियों से सरसों की आपूर्ति की जारी है। सूत्र बताते हैं कि दस मोटर सरसों रोजाना आ रही है, जो जरौठी रोड के गोदामों में उतार कर 100-150 रुपए प्रति कुंतल की दर पर नफे से बेची जा रही है। सरसों के भावों में चटकी को देखते हुए बिकवाल नफा वसूली के लिए हाथ रोक कर सरसों बेच रहा है। एक ट्रक में करीब 250 बोरी सरसों आती है। यानि कि 2500 बोरी सरसों रोजाना राजस्थान से सड़क मार्ग द्वारा आ रही है। सरसों की ट्रैडिंग व स्टाक में कालेधन का निवेश हो रहा है।
50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065

हापुड़ के वार्ड-23 से महेश कुमार एडवोकेट उगता सूरज के साथ मैदान में
























