👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की चारों निकायों के लिए 11 मई को मतदान होना है। बाबूगढ़ नगर पंचायत में होने वाले निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाला हुआ है। बाबूगढ़ थाने के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी ने सोमवार को अन्य अधिकारियों के साथ बूथों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा और मतदाताओं की सुरक्षा का भरोसा दिया। निकाय चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के मद्देनजर पुलिस द्वारा निरीक्षण का दौर जारी है जिनका दावा है कि चुनाव के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी।






















