हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्रीय वन अधिकारी पर जनपद अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गजरौला पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बता दें कि गजरौला के टीचर्स कॉलोनी निवासी करण सिंह गढ़मुक्तेश्वर में क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद पर तैनात हैं जो अमरोहा से मतदान में ड्यूटी करने के बाद वापस दफ्तर लौट रहे थे। उसी समय क्षेत्रीय वन अधिकारी की गाड़ी में टक्कर मारकर उन्हें रोका और लाठी-डंडों से दबंगों ने हमला करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की जिसने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग, गंजापन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर























